रास्ते में चार नशेड़ियों को अपनी गाड़ी न देने पर लाठी और टांगें से राह चलते युवक पर कर दिया जानलेवा हमला,युवक हुआ घायल,

सीधी (MP) जिले के ऐंठी गांव निवासी एक युवक पर महज़ गाड़ी न देने की बात पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना 17 अगस्त 2025 की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित भोर्तिया पिता अवधेश भोर्तिया (उम्र 23 वर्ष), ग्राम ऐंठी का निवासी है। वह किसी निजी कार्य से ग्राम बारी स्थित मेडिकल स्टोर जा रहा था। जैसे ही वह बारी चौराहे पर पहुँचा, वहां नशे की हालत में चार लोग खड़े थे —
1. राधे यादव पिता रामकरण यादव,
2. अरुण सिंगर पिता सुरेश सिंह गोंड,
3. प्रदीप यादव पिता सीताराम,
4. छोटू उर्फ ओमप्रकाश यादव पिता शिवलाल यादव,
इन सभी ने रोहित से उसकी गाड़ी देने की मांग की। जब रोहित ने मना कर दिया, तो पहले वाद-विवाद हुआ और फिर इन लोगों ने उस पर लाठी और टांगी से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में रोहित के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसका एक पैर भी टूट गया। उसे तुरंत जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सिर पर गहरी चोट के कारण काफी खून बह चुका था।
जब रोहित और उसके पिता इलाज के पहले रिपोर्ट दर्ज कराने बम्हनी चौकी पहुंचे, तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें पहले अस्पताल जाकर इलाज कराने और फिर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।