जिला न्यायालय में कार्यालय सहायक, रिसेप्न्सनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय भृत्य के पदों के साक्षात्कार 27 जुलाई को,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम अंतर्गत कार्यालय स्टॉफ कार्यालय सहायक, रिसेप्न्सनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय भृत्य पद पर 01 वर्ष की संविदा नियुक्ति के लिए साक्षात्कार जिला न्यायालय परिसर स्थिति एडीआर भवन में कार्यालय सहायक, रिसेप्न्सनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर पद का दिनांक 27.07.2025 को प्रातः 08.00 बजे एवं कार्यालय भृत्य पद का दिनांक 27.07.2025 को दोपहर 02ः00 बजे से साक्षात्कार समाप्त होने तक साक्षात्कार समिति द्वारा लिया जावेगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे ने बताया कि साक्षात्कार की सूचना हेतु जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर सूचना पत्र में साक्षात्कार तिथि, समय और स्थान की जानकारी चस्पा कराई गई है।
साक्षात्कार की लिए आवेदनकर्ता को पहचान पत्र एवं मूल दस्तावेज निर्धारित दिनांक व समय पर जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन सीधी में उपस्थित होना है।