निरीक्षण की पारदर्शिता पर उठे सवाल, नेहरू नगर की अनदेखी!

0 256

 

 

ललितपुर से Bureau Chief Pravin Jain की रिपोर्ट।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा शहर में निरीक्षण कार्य किया जा रहा है, लेकिन यह निरीक्षण उन स्थानों तक ही सीमित दिख रहा है, जहां पहले से ही कमियां कम हैं और सफाई की स्थिति ठीक-ठाक है।

 

वहीं दूसरी ओर, जहां वास्तविक समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं, जैसे कि मोहल्ला नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 8 — ब्रिज के आगे देवगढ़ रोड पर — वहां आज तक किसी प्रकार का निरीक्षण या ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बीते 10 वर्षों से नाली पूरी तरह जाम और चौक है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सफाई कर्मचारी तो हैं, लेकिन कार्य नहीं हो रहा। नागरिकों ने पारदर्शी निरीक्षण और तत्काल सफाई कार्य की मांग की है।

 

👉 सवाल ये उठता है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी उन क्षेत्रों की अनदेखी क्यों कर रहे हैं, जहां असल में सुधार की जरूरत हैं |प्रवीन जैन की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment