Breaking News

निर्वाचन नामावली त्रुटि रहित बनाने के लिए बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण,

0 250

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 077 सीधी के आदेश अनुसार निर्वाचन नामावली त्रुटि रहित बनाने के लिए बूथ लेबल अधिकारी बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जुलाई एवं 16 जुलाई को किया जाना प्रस्तावित है। 15 जुलाई को प्रथम बैच का प्रशिक्षण संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी के नवीन भवन में जिसमें सीधी विधानसभा सभा क्षेत्र 077 सीधी के मतदान केन्द्र 01 से 150 तक बीएलओ को विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनर्स डॉ राजेश साहू, सहायक अध्यापक डॉ मुकेश कुमार यादव, सहायक अध्यापक डॉ विनोद कुमार साकेत, सहायक अध्यापक डॉ राकेश कुमार प्रजापति, सहायक अध्यापक डॉ. उमेश कुमार सोनी सहायक अध्यापक एवं श्री अरुण कुमार मिश्रा, वरिष्ठ व्याखाता के द्वारा संपादित किया गया। 

उक्त प्रशिक्षण में बीएलओ को विधिक प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन नामावली तैयार करने संबंधी प्रक्रिया घर-घर जाकर सत्यापन करना, मृत मतदाता, स्थानांतरित मतदाता दोहरी प्रविष्टि जैसी जानकारी एवं विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में सतत अवगत कराया गया तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बीएलए से समन्वय स्थापित कर फॉर्म 06, 07 एवं 08 को बीएलओ एप आदि के माध्यम से बारीकियां से भलीभांति अवगत कराया गया। साथ ही प्रशिक्षण उपरांत ई- वैल्यूएशन ऑनलाइन माध्यम से कराया किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त निर्वाचन कार्य मे संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। द्वितीय बैच मतदान केन्द्र 151 से 293 तक के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 16 जुलाई को किया जाना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment