Breaking News

अभियान चलाकर शिकायतों के निराकरण के सीधी कलेक्टर ने दिए निर्देश

0 229

सीधी मध्य प्रदेश

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिक संख्या में शिकायतों के लंबित पाए जाने पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभियान चलाकर शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा करें तथा प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर शिकायतों को निराकृत करायें। कोई भी शिकायत नॉन अटेण्डेड नहीं रहे और निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों की संख्या न्यूनतम रहे। 

 उन्होंने कहा कि जून-25 की शिकायतों के निराकरण में सभी विभाग ए-ग्रेड के लिए प्रयास करेंगे। शिकायतकर्ता से संपर्क कर उनकी वैध समस्याओं का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओं तथा भुगतान लंबित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में चयनित विषयों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले एल1 तथा एल2 अधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। बिना पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 बैठक में वनमंडलाधिकारी प्रीति अहिरवार, अपर कलेक्टर अंशुमन राज, उपसंचालक संजय टाइगर रिजर्व राजेश कन्ना, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एसपी मिश्रा सहित सभी विभागोें के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment