तालाब का पानी घर में घुसा, परिवार पर मंडराया खतरा — शिकायत के बाद भी प्रशासन बेखबर

0 3,526

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

सीधी, मध्यप्रदेश — जिला सीधी के तहसील सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरी के निवासी आशीष कुमार सिंह के घर में तालाब का पानी घुस गया है, जिससे पूरे परिवार की जान पर बन आई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस गंभीर स्थिति को लेकर उन्होंने 181 जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है और घर में घुस चुका है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। परिजनों को हर पल जान-माल के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार की अनहोनी होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत राहत और सुरक्षा की मांग की है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है।

(यह खबर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए साझा की जा सकती है)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment