“राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित”

ई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा आज दिनांक 10.07.2025 को आधार केन्द्र के पास मेें असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री शिवहरे द्वारा उपस्थित लोगों को असंगठित क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, गरीबी उन्मूलन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन नालसा, सालसा एवं राज्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
श्री मनीष कौशिक जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा उपस्थित लोगो को नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, लोक अदालत योजना, बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। डॉन- (नशा मुक्त भारत के लिए नशा जागरूकता और कल्याण मार्गदर्शन) योजना 2025, वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवा योजना तथा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही मध्यस्थता योजना के बारे में विस्तार से बताया।
उक्त शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण श्री रूपेन्द्र कुमार मिश्रा, श्री राजेश प्रताप सिंह एवं आमजन उपस्थित रहे।