“प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में दीक्षारंभ समारोह के अंतिम दिवस में छात्र छात्राओं को कराया गया महाविद्यालय भ्रमण”


“सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट”
प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में दीक्षारंभ समारोह के अंतिम दिवस का आयोजन बहुत भावुकता एवं उत्साह के वातावरण में हुआ। समारोह का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नारायण स्वर्णकार के द्वारा छात्र-छात्राओं को कुमकुम का तिलक लगाकर एवं परिचय प्राप्त करने से हुआ। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के झिझक, परायेपन को दूर करने तथा अपनेपन का आभास दिलानेयुक्त वातावरण प्राचार्य तथा महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा निर्मित किया गया। समारोह में शामिल सभी छात्र छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए मंच पर आमंत्रित एवं उत्साहित किया गया। साथ ही महाविद्यालय में पदस्थ राजनीति विषय के अतिथि विद्वान डॉ. आशुतोष पांडेय ने लौकिक रचनाओं की प्रस्तुति दे कर वातावरण को अलौकिक बना दिया।
भ्रमण के लिए निर्मित समिति के संयोजक/सदस्य डॉ. राकेश सिंह चौहान, डॉ. रविंद्र नाथ सिंह, डॉ. विभा कुशवाहा, डॉ. नुसरत अली, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. प्रतिभा सिंह, श्री रामानुज पटेल के निर्देशन में सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के विभागों और प्रकोष्ठों का भौतिक भ्रमण कराते हुए विभाग/प्रकोष्ठ के प्रभारी/विभागाध्यक्ष एवं वहां पर पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों से विस्तृत परिचय कराया गया तथा विभाग में उपलब्ध सभी सुविधाओं का प्रत्यक्ष विवरण दिया गया। उक्त समारोह में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. रावेद्र बहादुर सिंह, स्वशासी परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रभाकर सिंह, राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के बी सिंह, जूलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणा सिंह ठाकुर एवं महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक अतिथि विद्वान उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।