Breaking News

प्रधान ने शिक्षिकाओं पर लगाया लापरवाही का आरोप

0 393


बीना /सोनभद्र : मयोरपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम घरसड़ी के उच्च प्रार्थमिक विद्यालय कोहरौल मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम नारायण द्वारा औचक निरिक्षण के दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापिकाओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मयोरपुर ब्लॉक के ग्राम घरसड़ी मे स्थित उच्च प्रार्थमिक विद्यालय कोहरौल का प्रधान प्रतिनिधि ओम नारायण ने विद्यालय का औचक निरिक्षण किया तो काफ़ी अनियमितता पाया। इस पर प्रधान ने बेसिक शिक्षा अधिकारी क़ो दिए पत्र मे आरोप लगाया है कि शिक्षिका नितू सिंह, गीता यादव व अर्पिता कटीमार कक्षाओ मे बच्चो को न पढ़ाकर विद्यालय प्रांगण में पेड़ के नीचे बैठकर गपसप और अन्य प्रधानाचार्य कक्ष में बैठकर मोबाइल चला रही है। बच्चों के भविष्य के साथ लापरवाही और इस अनिमियकता क़ो देखते हुए तत्काल प्रभाव से अध्पपिकाओ पर उचित कार्यवाही करे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment