ब्रेकिंग न्यूज़: ललितपुर नगर पालिका की लापरवाही उजागर, नालियों की सफाई न होने से मोहल्ले में भरा पानी

0 374

“ललितपुर”

इस वक्त की बड़ी खबर जनपद ललितपुर से सामने आ रही है, जहां नगर पालिका परिषद की लापरवाही खुलकर सामने आई है। देवगढ़ रोड ब्रिज के पास, वार्ड नंबर 8 की गली—जो अंग्रेजी शराब दुकान के पास स्थित है—वहां जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे मोहल्ले में घुटनों तक पानी भर गया है। यह पानी अब लोगों के घरों में भी घुसने लगा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि कई बार सफाई कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। अब लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

प्रशासन की इस लापरवाही से लोग बेहद परेशान हैं और अब सवाल यह है कि आखिर इस समस्या से कब निजात मिलेगी?

ललितपुर से संवाददाता प्रवीण जैन की रिपोर्ट।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment