प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित न्यायाधीशगण ने किया पौधा रोपण

0 2,941

सिंगरौली 1 जुलाई 2025

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के अध्यक्ष,  हितेन्द्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन तथा मुख्य आतिथ्य में निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर तथा न्यायाधीश आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाये जिससे जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटा जा सके।
इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश  प्रिवेन्द्र कुमार सेन, प्रथम जिला न्यायाधीश  खालिद मोहतरम अहमद, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती कंचन गुप्ता, पंचम जिला न्यायाधीश  अरुण कुमार खरादी, षष्ठम जिला न्यायाधीश  राकेश कुमार कुशवाह, सप्तम जिला न्यायाधीश श्री उमेश कुमार सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  शिव चरण पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव  मनोरम तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट  विशाल रिछारिया, सुश्री रूपा मिश्रा, सुश्री प्रिन्सू मिश्रा सुश्री सिमरन गुप्ता एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी  अमित शर्मा सहित जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment