सफलता की कहानी,अमृत सरोवर से बढ़ा सिंचाई का रकबा, मछली पालन कर किसान होंगे समृद्ध

0 186

भविष्य के लिए जल संरक्षण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अप्रैल 2022 को मिशन अमृत सरोवर नामक एक नई पहल की शुरुआत की गई थी। इस मिशन का उद्देश्य आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के एक भाग के रूप में देश के प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाना था। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के अंतर्गत मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज के द्वारा कुसमी जनपद को 15 अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य प्रदान किया गया था जिसके अनुपालन में जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत कोड़ार में देवियां पथरा कोडार में नवीन तालाब हेतु सीईओ जनपद ज्ञानेंद्र मिश्रा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजय द्विवेदी,सहायक यंत्री सरिता सिंह, उपयंत्री, सरपंच,सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा स्थल चयन किया जाकर ग्राम पंचायत के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त अमृत सरोवर के निर्माण से आसपास के लगभग 15 कृषकों के द्वारा लाभ प्राप्त किया जा रहा है जिनका एक उपयोगकर्ता दल भी बनाया गया है। भविष्य में उक्त तालाब में मछली पालन की गतिविधि भी संचालित कराने की जनपद पंचायत की योजना में सम्मिलित है।

अमृत सरोवर से लाभान्वित कृषक नानबाई गोंड 0.33 हेक्टेयर, नाथू यादव 0.51 हेक्टेयर, हीराबाई, चंद्रपाल इंद्रबाई, बुटलीबाई यादव 0.50 हेक्टेयर, सुखदेव सिंह गौड़ 0.99 हेक्टेयर, धर्मपाल सिंह गोंड 0.81 हेक्टेयर, फूलेल सिंह गोंड 0.29 हेक्टेयर, जागेश्वर सिंह गोंड 0.26 हेक्टेयर, छोटेलाल सिंह गोंड 0.28 हेक्टेयर, रामजियावन सिंह गोंड 0.28 हेक्टेयर, मांदेव सिंह गोंड 0.75 हेक्टर कुल लगभग 12.5 एकड़ रकबा सिंचित किया जा रहा है। अमृत सरोवर तालाब के निर्माण से ग्राम के उपरोक्त सभी कृषकों द्वारा शासन का आभार व्यक्त किया गया है तथा बताया गया कि अब हम इस तालाब के निर्माण से साल भर यानी खरीफ (धान) एवं रबी (गेहूं) दोनों सीजन में आसानी से बिना सिंचाई की चिंता के खेती कर सकेंगे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि अमृत सरोवर के निर्माण से सिंचाई के साथ-साथ पशुओं को पीने के लिए पानी तथा आसपास के कुओं और नालों के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है जिससे साल भर पानी की उपलब्धता रहने लगी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment