राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ मुन्नालाल देवदास ने उत्कृष्ट कार्य हेतु कोपरा नगर बैगा का किया सम्मान, 

0 198

छत्तीसगढ़ राज्य के कोपरा नगर में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर का द्वितीय वर्षगांठ 2025 बहुत सुंदर संपन्न हुआ। इस मंदिर के निर्माण हेतु स्वर्गीय पुनऊ राम निषाद एवं उनकी पुत्री भोज निषाद के द्वारा 20 – 25 लाख रुपये की दान राशि दी गई थी। यह मंदिर बहुत भव्य बना है। इसमें पूजापाठ करने के लिए नगर वासियों ने डोमार राम ध्रुव को शीतला माता मंदिर का पुजारी नियुक्त किया है।

इस सदर्भ में बताना चाहेंगे कि माता शीतला के प्रति समर्पित डोमार राम ध्रुव अपनी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए कोपरा में नगर बैगा के रूप में पहचान बना चुके हैं। वे प्रतिदिन सुबह शाम विधिवत माता जी की पूजापाठ करते हैं। वह बहुत व्यवहार कुशल है। उनके समर्पण व उत्कृष्ट सेवा कार्य को देखते हुए राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत अंतर्राष्ट्रीय गीतकार व साहित्यकार डाॅ मुन्नालाल देवदास ने नगर बैगा डोमार राम ध्रुव को माँ शीतला सेवा सम्मान 2025 के प्रतीक चिन्ह, पूजा वस्त्र और श्रीफल आदि से सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित थे शीतला माता मंदिर विकास समिति अध्यक्ष चेतन पटेल, उपाध्यक्ष मोहन चौहान, जीवन निषाद, बाबूलाल निर्मलकर, दीपक सेन, पूर्व प्रधान पाठक कुलंजन साहू, व्याख्याता राधेश्याम सेन, स्वास्थ्य विभाग से योगानंद चक्रधारी, सियाराम साहू सर और बड़ी संख्या में नगर की माता बहनें।

हवन पूजन का कार्य नगर पुरोहित उपकार शुक्ला जी द्वारा किया गया। आयोजन समिति द्वारा सबके लिए खीर पूड़ी प्रसादी की व्यवस्था की गई। नगर के नौ जसगीत मंडलियों द्वारा नौ बजे रात्रि तक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष रुपनारायण साहू और सी एम ओ एस एल वर्मा भी माता शीतला के दरबार में उपस्थित हुए और समिति के माँग पर टेंगना तालाब के सौंदर्यीकरण एवं बन रहे रोड को पूरा करने का आश्वासन दिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment