बीना/सोनभद्र: बारिश और हवा में बार-बार बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान,

0 746

बीना/सोनभद्र। बारिश और हल्की हवा ने बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, विद्युत उपखंड खड़िया क्षेत्र की हालत बेहद दयनीय है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मामूली हवा और बारिश में बिजली बार-बार कट जाती है। गर्मी और उमस में लोग बेहाल हैं, लेकिन बिजली विभाग कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहा।

ग्राम जमशीला में गुरुवार रात लगभग 11 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बहाल हो सकी। इसके बावजूद बिजली की कटौती लगातार जारी रही, जिससे घरेलू विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा बना हुआ है।

इस बारे में जब अवर अभियंता (JE) विकास दुबे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “हाई टेंशन लाइन के इंसुलेटर खराब होने और कई जगहों पर पेड़ की टहनियों के गिरने से फॉल्ट आया है। मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।”

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि इस तरह की बार-बार होने वाली कटौती की स्थायी समाधान निकाला जाए, जिससे बारिश के मौसम में उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment