छोटे व्यापारियों पर दबाव: शिवसेना ने फर्जी चालान व धमकी देने वालों पर की सख्त कार्रवाई की मांग”
तरीका बदले कानूनी दायरे पे काम करे खुद अधिकारी बनने का प्रयास न करे:विवेक पाण्डेय,

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,
व्यापारियों के फैसला का स्वागत करते हैं राजनीतिक व्यक्तियों को मुहिम से दूर रखे :विवेक पाण्डेय,
सीधी। जिले में छोटे व्यापारियों, ठेले-गोमती वालों एवं साप्ताहिक हाट में व्यवसाय करने वाले मेहनतकश नागरिकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर शिवसेना जिला इकाई ने कड़ा रुख अपनाया है। शिवसेना ने एक पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को जापन सौंपा नायब तहसीलदार सुदामा प्रसाद कोल और डीएसपी गायत्री तिवारी ने जापन स्वीकार किया,
शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया , हाल ही में कुछ स्वयंभू तत्वों द्वारा व्यापारियों को डरा-धमकाकर उनकी दुकानें बंद करवाई जा रही हैं। आरोप है कि ये लोग फर्जी चालान और जुर्माने की धमकी देकर न केवल भय का वातावरण बना रहे हैं, बल्कि जिले की कानून व्यवस्था को भी चुनौती दे रहे हैं। इस स्थिति से आम व्यापारी वर्ग मानसिक और आर्थिक रूप से बुरी तरह पीड़ित है।
शिवसेना ने प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—
पहली, ऐसे कानून हाथ में लेकर तानाशाही रवैए से दुकान बंद कराने वालो की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए;
दूसरी, साप्ताहिक हाट व बाजारों में व्यापारियों की सुरक्षा हेतु पुलिस बल की तैनाती की जाए; जिससे शांति पूर्ण अपना व्यापार स्थापित कर सके,
तीसरी, किसी भी संगठन या व्यक्ति को कानून हाथ में लेने से सख्ती से रोका जाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा कि जिन ब्यापारियो को अवकाश में रहना है रहे व्यापारी अपने व्यापार का खुद मालिक है बंद रखे या खोले उसका विषय लेकिन अन्य ब्यापारियो के ऊपर दबाव तानाशाही पूर्वक न बनाए सामाजिक तरीके से संबंध बना कर बात करे।
बाकी हम व्यापारियों के फैसले का स्वागत करते है अपने परिवार को समय दे बिना किसी लालच के,रही बात राजनीति की तो व्यापारी साथी ध्यान दे की कोई इस प्रकार का मुखिया साथ न रखे जो किसी पार्टी में स्वयं राजनीति करते हो इस प्रकार हुआ तो राजनीति होना भी तय है साथ ही किसी प्रकार कोई पार्टी से मतलब न रखने वाला व्यापारी के साथ समर्पित हो हर पार्टी समाज को साथ लेके चलने वाला व्यक्ति हो उसी में सबकी भलाई है
प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने यह भी कहा कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जिले की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करे।
इस बीच प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय, संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, संभाग सयोजक संत कुमार केवट,जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले,सीधी विधानसभा प्रभारी रोहित राठौर,नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना , युवा जिला सायोजक आकाश परांडे, युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, गौ सेवक दीपेंद्र तिवारी,संदीप मिश्रा,मोहित चौहान,यश सेन सहित कई शिव सैनिक रहे मौजूद,