सीधी जिले में गौवंश का हाल बेहाल: मोहभंग या व्यवस्था का फेल?”
सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,
सीधी जिले में गौवंश की हालत देखकर लगता है कि अब लोगों का इससे मोहभंग हो चुका है। सरकार भले ही लाख दावे करे कि गायों की भलाई के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
गांव से लेकर शहर तक, गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक आवारा गौवंश की चहल-पहल आम हो गई है। इन मवेशियों की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे जान-माल दोनों का खतरा बना रहता है। दुग्ध व्यापार पूरा होने के बाद बहुत से गौ सेवक खुद ही इन बेजुबानों को सड़कों पर छोड़ देते हैं। ये न तो सुरक्षित हैं और न ही इनका कोई देखभाल करने वाला।
तस्वीरें इस दर्द को और गहराई से दिखा रही हैं — कहीं गौवंश कूड़े के ढेर से पन्नी खाते नजर आ रहे हैं तो कहीं गाड़ियों के बीच जान जोखिम में डालकर घूमते हुए।
अब अपने सीधी जिले में किसी से छुपा हुआ नहीं कि चंद पैसे की लालच में मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू धर्म के लोग भी इन्हें पकड़ कर कसाई के हाथों बेच कर पाप ले रहे हैं
अब सवाल यह है कि जिन लोगों ने गौ माता की सेवा और सुरक्षा की कसमें खाई थीं, वे आज मूकदर्शक क्यों बने हुए हैं? क्या सरकार की जिम्मेदारी सिर्फ योजना बनाना है या उसे धरातल पर लाना भी?
गौवंश की ये हालत हम सबके लिए चेतावनी है कि यदि अब भी समय रहते सुध नहीं ली गई, तो ये हमारी सामाजिक संवेदनहीनता का सबसे बड़ा प्रमाण बन जाएगा।