वरिष्ठ पत्रकार श्री केपी श्रीवास्तव का हुआ निधन,दिवंगत श्री श्रीवास्तव को दी गई श्रद्धांजलि,

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,
सीधी जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं साप्ताहिक समाचार पत्र सीधी संदेश के संपादक श्री के पी श्रीवास्तव का मंगलवार दिनांक 17.06.2025 को रीवा में उपचार के दौरान निधन हो गया है। श्री श्रीवास्तव लगभग 77 वर्ष के थे और विगत कुछ माह से बीमार चल रहे थे। श्री श्रीवास्तव राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार थे।
जिला जनसम्पर्क कार्यालय सीधी में सहायक संचालक मुकेश कुमार मिश्रा, संजीव मिश्रा, दीपनारायण द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह बघेल, आनंद गुप्ता अकेला, प्रवेंद्र द्विवेदी, अमित तिवारी सहित कार्यालय के कर्मचारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा श्री के पी श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करे।