रीवा में खुलेआम बिक रहा कोरेक्स! वायरल वीडियो पर एसपी ने दिए जांच के आदेश

0 471

 

खबर रीवा जिले के अगडाल गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक किराना दुकानदार द्वारा अवैध रूप से नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) की बिक्री करते देखा जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दुकानदार की पहचान दिलीप प्रताप मिश्रा के रूप में बताई जा रही है।जो किराना की दुकान की आड़ में अवैध सिरप एक बोरी में काफी मात्रा में रखे हुए हैं जो सामने खड़े ग्राहक को दे रहा है 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने तत्काल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि Pride Kadam News वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। बावजूद इसके, जिले के गांवों से लेकर शहरों तक नशे की अवैध बिक्री लगातार जारी है।

इस गंभीर समस्या पर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा भी चिंता जता चुके हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि “रीवा अब कोरेक्स सिटी बनता जा रहा है।” वहीं, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भी इस विषय को सार्वजनिक मंच से उठाते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

पुलिस द्वारा समय-समय पर छापेमारी कर नशे की सिरप की खेप पकड़ी जा रही है, लेकिन वायरल वीडियो यह साफ तौर पर दर्शाते हैं कि नशे की जड़ें अभी भी जिले में गहराई तक फैली हुई हैं।

जिला क्राइम ब्यूरो – Pride Kadam News

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment