बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री का वितरण 14 जून को
सीधी 09 जून 2025
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025 की बोर्ड की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डी द्वितीय परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री/प्रश्न पत्र का वितरण समन्वयक संस्था शा.उ.मा.वि. क्रमांक 02 सीधी से दिनांक 14.06.2025 को समस्त परीक्षा केन्द्रों को वितरण किया जाना है।
उन्होंने परीक्षा केन्द्र के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि मजबूत पेटी, दो ताले एवं भृत्य के साथ वितरण स्थल समन्वयक संस्था शा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक 02 सीधी में अनिवार्यतः 10ः30 बजे दिनांक 14.06.2025 को उपस्थित होना सुनिश्चित करें।