इस्लामपुर के पूर्व विधायक चंद्रसेन सिंह ने मो, शमशाद शाई को इद उल अजहा की दी मुबारकबाद

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार
घोषी (जहानाबाद ) इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चंद्रसेन सिंह ने मो, शमशाद शाई के घर पहुंचकर इद उल अजहा की दी मुबारकबाद, यहां बता दें कि पूर्व विधायक चंद्रसेन सिंह ने मो शाई को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया वहीं इद उल अजहा की मुबारकबाद दी, उन्होंने बताया कि मो,शाई हमारे पार्टी के इस्लामपुर विधानसभा प्रभारी हैं और ऐ वर्तमान समय में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य हैं लिहाजा हम इनका तहेदिल से ईस्तेकवाल करते हैं, उन्होंने कहा की इद उल अजहा का यह त्यौहार आपसी भाईचारे का है, मिलने मिलाने के साथ शांति सद्भाव आपसी प्रेम का है, जहां लोग ईदगाहों और मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर अल्लाह ताला से प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगते हैं, हालांकि इस दौरान जहानाबाद जिला जदयू के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य प्रो, शुशील कुमार सिन्हा, राजीव पटेल, वहीं इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू नेता रूहैल रंजन, प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल, प्रवेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।