सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – आधी रात की नाइट कॉम्बिंग गश्त में 205 आरोपियों पर शिकंजा

सिंगरौली || संवाददाता रोहित शाह

0 680

सिंगरौली, मध्यप्रदेश

जिले में कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में सिंगरौली पुलिस द्वारा बीती रात जिले भर में औचक नाइट कॉम्बिंग गश्त चलाया गया। इस विशेष अभियान में 300 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को तैनात किया गया, जिनकी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की।

पुलिस की प्रमुख उपलब्धियां:

✅ 8 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, जो वर्षों से फरार थे

✅ 71 अन्य वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा

✅ 62 निगरानी बदमाश एवं 61 गुण्डा बदमाशों की विस्तृत जांच

✅ 18 लीटर अवैध शराब जब्त; आबकारी एक्ट के अंतर्गत 2 प्रकरण दर्ज

✅ संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

✅ बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता अभियान

संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान:
रात्रि गश्त के दौरान संवेदनशील स्थानों — प्रमुख बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर सघन चेकिंग की गई। साथ ही जिले के प्रमुख औद्योगिक संस्थानों जैसे एनटीपीसी, सासन पावर, हिंडाल्को, जेपी निगरी, IOCL आदि में सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण किया गया।

सख्त योजना और समन्वय:
यह अभियान कई दिनों की पूर्व योजना और तकनीकी समन्वय के साथ संचालित किया गया। थानों, चौकियों और पुलिस लाइन से बल का समन्वय करते हुए रणनीतिक कट-ऑफ पार्टियां तैनात की गईं।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी:
पूरे अभियान का संचालन पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत एवं पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में किया गया।

सिंगरौली पुलिस का यह कदम न सिर्फ अपराधियों में भय उत्पन्न करने वाला है, बल्कि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है। भविष्य में भी इस तरह की औचक कार्रवाइयों का सिलसिला जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment