अवैध रेत खनन पर पुलिस का बड़ा वार! ₹5 लाख से ज़्यादा का मशरूका जब्त, दर्ज हुईं डेढ़ दर्जन से अधिक धाराएं

0 552

रिपोर्ट-शाहिद खान सिहावल

📍 सीधी, मध्यप्रदेश – थाना अमिलिया पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹5.05 लाख मूल्य का रेत लोड ट्रैक्टर जब्त किया है। इस कार्रवाई में आरोपी राजेश उर्फ लल्लू साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिस पर भारतीय दंड संहिता, वन अधिनियम, पर्यावरण अधिनियम समेत लगभग 18 धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

🔹 जानिए पूरा मामला:

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस को सूचना मिली कि ग्राम तिमसी स्थित सोन नदी घाट से अवैध रेत की ढुलाई हो रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गया।

🔸 आरोपी – राजेश उर्फ लल्लू साहू (34 वर्ष)
🔸 निवासी – ग्राम पहाड़ी, गेदुरहवा टोला, थाना अमिलिया
🔸 जब्त सामग्री – रेत लोड ट्रैक्टर मय ट्रॉली (कुल अनुमानित मूल्य ₹5,05,000/-)

⚖️ दर्ज धाराएं:

▶ भारतीय दंड संहिता (BNS 2023): 303(2), 317(5), 122(2), 224B
▶ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972: 27, 29, 39, 41, 51
▶ भारतीय वन अधिनियम 1927: 2, 41, 52
▶ खान एवं खनिज अधिनियम 1957: 4, 21
▶ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986: 15
▶ मोटरयान अधिनियम 1988: 184, 77/177

👮‍♂️ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

निरीक्षक राकेश बैस (थाना प्रभारी)

स.उ.नि. उग्रभान मिश्रा

स.उ.नि. सुनील पाठक

आरक्षक दीपेन्द्र कुमार

आरक्षक अभिषेक चौधरी

📌 सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप, प्रशासन का साफ संदेश – अवैध खनन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment