पीएचई विभाग की लापरवाही से जल जीवन मिशन फेल, सिहावल पंचायत बूंद-बूंद पानी को तरसी”

0 501

प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी से शाहिद खान की विशेष रिपोर्ट
स्थान – सिहावल, जिला सीधी (मध्य प्रदेश)

“हर घर नल” का सपना बना मज़ाक, गांवों में हाहाकार

जल जीवन मिशन जैसी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को जमीनी हकीकत में उतारने की जिम्मेदारी पीएचई विभाग (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) पर है, लेकिन सिहावल जनपद पंचायत अंतर्गत गांवों की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। यहां की अधिकांश ग्राम पंचायतें आज भी पेयजल संकट से जूझ रही हैं।

सिहावल ग्राम पंचायत की महिला सरपंच श्रीमती मुन्नी देवी प्रजापति ने बताया कि मिशन का कार्य कागज़ों में पूर्ण हो चुका है, सभी घरों में नल की टोटियां लगा दी गई हैं, परंतु घटिया पाइपलाइन और भ्रष्ट ठेकेदारी व्यवस्था के चलते गांव जल संकट की चपेट में है। बजट का लाभ ग्रामीणों को न मिलकर ठेकेदार की जेब में चला गया।

मुख्यालय के पास हुए नाली निर्माण से पाइपलाइनें कई स्थानों पर फट चुकी हैं, जिससे बहाव का पानी बर्बाद हो रहा है और कुछ घरों तक गंदा, अवशोषित पानी ही पहुंच पा रहा है। बाकी घरों में नल सिर्फ हवा फेंक रहे हैं। शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है।

छह माह से जल संकट, एक लोटा पानी तक नसीब नहीं
सरपंच मुन्नी देवी बताती हैं कि बीते छह महीनों से हालात बदतर हैं, कुछ घरों में अब तक एक लोटा पानी भी नल से नहीं निकला। खासकर आरक्षित वर्ग के लोग और महिलाएं इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

नवागत जनपद पंचायत सीईओ रश्मि पाण्डेय से उम्मीदें
सरपंच ने नवपदस्थ जनपद पंचायत सीईओ रश्मि पाण्डेय से गुहार लगाई है कि वे इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर सिहावल पंचायत की जल व्यवस्था को सुदृढ़ कराएं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment