केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सम्पन्न

0 267

जमुना-कोतमा (नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा )विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और सतत विकास लक्ष्यों के प्रति जागृति लाने के लिए एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के द्वारा दिनाँक 3 जून को विद्यालय में “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” थीम आधारित निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताऐं आयोजित की गईं। उक्त प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी के विद्यार्थियों ने सक्रियता से प्रतिभाग किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता संदेश के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को SECL जमुना- कोतमा द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए पर्यावरण के संवर्धन, संरक्षण एवं विद्यार्थियों और समाज की विशिष्ट भूमिका के प्रति जागरूक किया। साथ ही SECL पदाधिकारियों के प्रति इस तरह के आयोजनों को विद्यार्थियों के स्तर पर आयोजित करवाने के लिए कृतज्ञता प्रकट की गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment