केंद्रीय विद्यालय जमुना काॅलरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण सम्पन्न

0 409

जमुना-कोतमा( नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा)विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण को बचाने और उसे समृद्ध बनाने में वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। प्राचार्य ने बताया कि भारत के आर्थिक समृद्धि और सतत विकास लक्ष्यों को तभी साकार रूप दिया जा सकता है जब सम्पूर्ण जनमानस पर्यावरण को क्षति पहुँचाए बिना अपने उद्देश्यों के प्रति उन्मुख होगा। इसके पूर्व 3 जून को केंद्रीय विद्यालय में एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के आलोक में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं थीं। जिसमे विद्यार्थियों ने सक्रिय प्रतिभाग किया था। उक्त आयोजनों में एस ई सी एल के गणमान्य पदाधिकारियों के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक- कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment