देशी शराब खोलने क़ो लेकर आबकारी विभाग एवं ग्रामीणों मे तनाव

बीना / सोनभद्र : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कोहरौलिया मे मंगलवार शाम देशी शराब दुकान खोलने क़ो लेकर आबकारी विभाग एवं ग्रामीणों मे जमकर विवाद हुआ। बीना पुलिस मौके से पहुंच मामला कराया शांत।
बताया जा रहा है कि देशी शराब दुकान नई जगह कोहरौलिया के नकटी बस्ती मे शिफ्ट करने क़ो लेकर आबकारी विभाग और ठीकेदारों का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती क़ो मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है इसी रास्ते से गाँव के सभी महिला, बच्चे, पुरुष आते जाते है एवं मारनी करनी घट भी उसी जगह पर स्थित है शराब के दुकान खुल जाने से महिलाओ एवं बच्चों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जिसको लेकर ग्रामीणों मे तनाव की स्थित बन गयी जिसका सैकड़ो महिला पुरुष महुच कर विरोध करने लगे। वही गाँव के प्रधान प्रतिनिधि चन्दन कुमार ने ग्रामीणों के मदद से आबकारी विभाग क़ो दूसरी स्थान खोलने का प्रस्ताव भी दिया है परन्तु विभाग सहमति जताने के लिए तैयार नहीं हो रहे है। सूचना मिलते ही पहुंची बीना पुलिस मामले क़ो शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान खुल जाने से गांव मे अशांति फ़ैल जाएगी जिसको लेकर सभी ग्रामीण विरोध कर रहे है।