अपर कलेक्टर की जन सुनवाई में 134 लोगो ने दिया अपना आवेदन

जन सुनवाई में ही कई आवेदनो का अपर कलेक्टर ने कराया निराकरण

0 640

सिंगरौली 3 जून 2025

जिले के विभिन्न अंचलो से आयें हुयें 134 लोगो ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में अपर कलेक्टर  पी.के सेन गुप्ता को अपना आवेदन देते हुयें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता से विचार करते हुये जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई में ही निराकरण कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही हुआ उनके आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सबंधित आवेदनो पर तत्परता दिखाते हुयें समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित कराये।जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment