सीधी जिले में दो बाइक सवार व्यक्ति आमने सामने हुई भिड़ंत ,घायल एक व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती दूसरा हुआ मौके से फरार,

0 338

सीधी से विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

सीधी जिले के देवरी छादा में गुरुवार को दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई एक मजदूर घायल हो गया वही दूसरा मौके से फरार हो गया जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है घायल मजदूर विकास पनिका निवासी दिया डोल उम्र 28 वर्ष अपने नानी के घर मड़वास जा रहा था देवरी छादा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई जिससे अनियंत्रित होने से विकास सड़क पर गिर गया वही गिरने से उसके सिर और सीने में गहरी चोट आई है स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर घटना स्थल पर बुलाया गया वही 108 की मदत से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया है, अस्पताल के स्टाफ ने मीडिया को बताया कि सिर और सीने में चोट लग जाने से हालत नाजुक बनी हुई है डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है वहीं अस्पताल चौकी प्रभारी आर पी माझी ने मीडिया से बताया कि घटना के संबंध में पूछताछ घायल व्यक्ति विकास पनिका से की गई है,दूसरा मोटर साइकल चालक अपना वाहन लेकर भाग गया है,घटना की जानकारी इकट्ठा की जा रही है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment