बिरसा मुंडा की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग: भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी

0 611

सीधी। भारतीय मजदूर संघ सीधी के जिला उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी ने कुशमहर गांव में बिरसा मुंडा की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा एक महान भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोकनायक थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान

विकास नारायण तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता सीधी

कई आंदोलनों का नेतृत्व कर अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी थी तिवारी ने आगे कहा कि इस प्रकार की हरकत समाज को बांटने और अशांति फैलाने वाली है। जिला प्रशासन को ऐसे कृत्य के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कानूनी सजा दिलाई जाए तथा बिरसा मुंडा जी की मूर्ति को पुनः स्थापित कर सम्मानपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment