Breaking News

सीधी में इंसानियत की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे युवक की भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष ने बचाई जान

0 651

सीधी, मध्यप्रदेश – भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक घायल युवक की जान बचाई। घटना उस समय की है जब तिवारी जी सीधी से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जमोड़ी के पास उन्होंने देखा कि एक युवक सड़क पर खून से लथपथ हालत में तड़प रहा था।

जानकारी के अनुसार, रोहित साहू पिता मणिराज साहू, निवासी अमहा वार्ड क्रमांक 23, अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, तभी एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर बेसुध पड़ा था।

तभी मौके से गुजर रहे विकास नारायण तिवारी ने बिना देर किए रोहित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक इलाज शुरू करवाया। समय रहते इलाज शुरू हो जाने से युवक की जान बच सकी।

स्थानीय लोगों ने तिवारी जी के इस मानवीय कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment