भीषण गर्मी + लचर बिजली व्यवस्था = बहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता बेहाल, विद्युत विभाग बना मूकदर्शक

0 339

सीधी जिले में इस समय जनता दोहरी मार झेल रही है—ऊपर से चिलचिलाती धूप और नीचे से लापरवाह बिजली विभाग। बरसात का मौसम शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन बिजली फाल्ट की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हर रोज तीन से 4-5 घंटों की कटौती, बार-बार फाल्ट, और खराब ट्रांसफार्मर जैसी समस्याओं से आम उपभोक्ता परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जब गर्मी अपने चरम पर है, उस समय बिजली ना होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या यही है ‘बिजली सुधार’ का दावा?
लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन और विद्युत विभाग जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें। नहीं तो आने वाले दिनों में जन आक्रोश सड़कों पर उतर सकता है।

#सीधी #बिजली_कटौती #विद्युत_विभाग #जनता_परेशान #MPNews

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment