शहडोल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत से बरामद हुई 3 करोड़ की लावारिस गांजा खेप, इलाके में मचा हड़कंप

0 387
  •  
  • //www.pridekadam.co.in/wp-content/uploads/IMG-20250521-WA0000-1.jpg” alt=”” width=”1080″ height=”1084″ />
  • मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरूई खुर्द में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में लावारिस गांजा जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरूई खुर्द क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश दी और यह सफलता हाथ लगी।पुलिस ने खेत में रखी गई 121 बोरियों में गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है, जिसका वजन कुल 38 क्विंटल 36 किलो 100 ग्राम है। जब्त किए गए गांजे की बाजारू कीमत लगभग 3 करोड़ 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने एक ग्रामीण के घर और उसके आसपास के खेतों में भी छापेमारी की, जिसमें गांजे की कई बोरियां बरामद की गईं। पुलिस की इस कार्यवाही से गांजा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम गिरूई खुर्द के एक खेत में भारी मात्रा में गांजा रखे होने की सूचना पर कार्यवाही की गई है। जिसमें गांजा जब्त कर कार्यवाही की गई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए और भी कदम उठाए जा सकते हैं।पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को इलाके में सराहा जा रहा है और आमजन इसे नशे के खिलाफ एक ठोस कदम मान रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment