महिला सम्मेलन से लौट रहीं महिलाएं हादसे का शिकार, आधा दर्जन घायल

ऑटो पलटने से जीआरएस सहित महिलाएं व बालक घायल, निजी अस्पताल में जारी है इलाज

0 409

सिंगरौली, 16 मई।

जिला मुख्यालय बैढ़न के राजमाता चून कुमारी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित जल गंगा संवाद एवं पंच-सरपंच सम्मेलन में शामिल होकर लौट रहीं माड़ा क्षेत्र की महिलाएं एवं ग्रामीण उस समय हादसे का शिकार हो गए जब उनका ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, एक मासूम बच्चा और ग्राम रोजगार सहायक शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मेलन समाप्त होने के बाद माड़ा गांव की महिलाएं और ग्राम रोजगार सहायक दिलीप साकेत (पिता रमई साकेत, उम्र 35 वर्ष) ऑटो वाहन में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन ढेका गांव के मुख्य मार्ग पर पहुँचा, अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। चालक ने कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो पलट गया।

हादसे में सुंदरकली साकेत (पत्नी आत्माराम साकेत), करन साकेत (पुत्र आत्माराम साकेत,) सहित कई महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बैढ़न जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर तथा बाद में एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

स्थानीय प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी ली जा रही है तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।
हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष और चिंता का माहौल है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment