सिंगरौली खुटार पुलिस की फुर्ती! सिर्फ 6 घंटे में चोरी गईं 9 भैंसें बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
2.90 लाख कीमती पशुधन सुरक्षित, खुटार चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में भरोसा
सिंगरौली, 13 मई।

जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी खुटार अंतर्गत एक बड़ी सफलता पुलिस के खाते में जुड़ी है। केवल 6 घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी गईं 9 नग काली भैंसों को बरामद कर लिया, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹2,90,000 आंकी गई है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
फरियादी शिवधारी बियार (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम जरौधी ने आज सुबह पुलिस चौकी खुटार में आवेदन प्रस्तुत किया कि उनकी 9 भैंसें चोरी हो गई हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 566/25 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
वरिष्ठ अधिकारियों—पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते एवं कोतवाली प्रभारी श्री अशोक सिंह परिहार के निर्देशन में चौकी प्रभारी श्री के.पी. सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन तलाश शुरू की गई।
लगातार प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्राम ढेकी (थाना बैढ़न) से चोरी गया पूरा पशुधन महज 6 घंटे में बरामद कर लिया गया। साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया:
1. हसीमुद्दीन अंसारी (उम्र 21), पिता – निजामुद्दीन अंसारी
2. सतेन्द्र कुमार दुबे (उम्र 19), पिता – बबुआराम दुबे
3. करामत हुसैन (उम्र 19), पिता – रुस्तम अली
(सभी निवासी ग्राम खुटार, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली)
इस कार्रवाई में विशेष योगदान रहा –
उनि. श्री के.पी. सिंह, सउनि मुनीन्द्रदेव पाण्डेय, प्र.आर. रावेन्द्र सिंह, गजराज सिंह, आर. प्रदीप राठौर, बीरबहादुर सिंह, गौरव यादव और राजेश यादव का।
पुलिस की इस तत्परता ने ग्रामीणों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और प्रगाढ़ किया है। सिंगरौली पुलिस ने यह संदेश स्पष्ट किया है कि अपराध चाहे जो भी हो, उसके खिलाफ कार्यवाही त्वरित और कठोर की जाएगी।