Breaking News

“टूटा पुल, टूटी उम्मीदें: सोन नदी पर जनता पैदल, माफियाओं की गाड़ियां सरपट!”

0 835

सीधी (मध्य प्रदेश), प्राइड इंडिया न्यूज़/शाहिद खान:
सिहावल विधानसभा क्षेत्र के जोगदहा स्थित सोन नदी पर बना क्षतिग्रस्त पुल आम जनता के लिए संकट का कारण बन चुका है। जहां एक ओर एमपीआरडीसी द्वारा चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है, वहीं ओवरलोड हाईवा और मालवाहक वाहन प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से गुजरते देखे जा सकते हैं।

गत दो वर्षों से यह पुल जर्जर हालत में है, बावजूद इसके माफियाओं के वाहन बेरोकटोक दौड़ रहे हैं और आमजन गर्मी में पैदल चलने को मजबूर हैं। निर्माणाधीन नए पुल को लेकर कई बार आश्वासन दिए गए कि अप्रैल 2025 तक जनता को नया पुल मिलेगा, पर अब तक निर्माण अधूरा है।

स्थानीय जनता ने इस भ्रष्ट व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता पर गहरा रोष व्यक्त किया है। क्षेत्रीय विधायक व उपमुख्यमंत्री से लेकर एमपीआरडीसी, प्रशासन, सभी पर सवाल उठ रहे हैं। आगामी 15 मई 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीधी आगमन को लेकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि वे इस गंभीर समस्या पर तात्कालिक निर्णय लेंगे।

“जनता पैदल, माफिया सवार — पुल की हालत बता रही सरकार!”

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment