राम लखन सिंह यादव कॉलेज के नए सचिव बने चंद्र प्रकाश कॉलेज के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार का लिया संकल्प

जहानाबाद। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया द्वारा राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, जहानाबाद के सफल संचालन हेतु बुधवार को चंद्र प्रकाश को कॉलेज का नया सचिव नियुक्त किया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने के उपरांत कॉलेज परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राम लखन सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जहाँ श्री चंद्र प्रकाश ने संस्थापक सचिव स्व. प्रो. डॉ. चंद्रिका प्रसाद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में श्री चंद्र प्रकाश ने कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत गौरव और जिम्मेदारी का क्षण है कि मुझे इस प्रतिष्ठित संस्थान का सचिव नियुक्त किया गया है। मैं पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य कर कॉलेज को शैक्षणिक उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित करूंगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और अनुशासन की सुदृढ़ परंपरा को बनाए रखने के लिए वे सतत प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय यादव, प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. अजय कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ. रामनंदन प्रसाद, डॉ. गिरिजा प्रसाद चंद्रवंशी, प्रो. रवींद्र कुमार, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. रामधीर प्रसाद, प्रो. महावीर यादव, प्रो. रंजन कुमार, प्रो. विकास पांडेय, डॉ. अजीत यादव, प्रो. विनय शंकर पाठक, प्रो. विजय प्रकाश सहित कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी—जैसे साधुशरण प्रसाद, कौलेश्वर यादव, रवि कुमार, बबलू शर्मा, योगेंद्र यादव, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने नए सचिव को शुभकामनाएँ देते हुए कॉलेज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने की आशा जताई। समारोह सौहार्द्रपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।
—