सीधी जिले के गांव बारी में साले ने जीजा की मुक्के मारकर तोड़ दी नाक ,जीजा हुए अस्पताल में भर्ती
सीधी जिले के गांव बारी में साले ने जीजा की मुक्के मारकर तोड़ दी नाक ,जीजा हुए अस्पताल में भर्ती
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट
मामला सीधी जिले के बारी गांव का है जहां साले को शराब न पिलाना जीजा को महंगा पड़ गया यह घटना शनिवार शाम 4 बजे के करीब का है जहां जीजा सूर्यमन कोल अपने घर हटवा से ससुराल गांव बारी गए हुए थे जहां साला राजकरण कोल जीजा से शराब पीने के पैसे मांगे मना करने पर झूमझटकी के साथ बहस होने लगी और फिर अचानक लपट कर हाथ मुक्के से हमला कर दिया इससे सूर्यमन की नाक से खून बहने लगा साथ ही मुंह और गाल में भी चोट आई है खून बहने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं अस्पताल चौकी में तैनात पुलिस कर्मी पी एल मांझी ने मीडिया को बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर एमएलसी कराई गई है वहीं मामला संबंधित थाने को सौंप दिया गया है पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी सूर्यमन का इलाज अस्पताल में अभी चल रहा है
