जन संवाद की मिसाल: चुरहट पुलिस ने ग्राम चदैनिया में जन चौपाल कर बढ़ाया जन-जागरूकता का दायरा

0 386

रिपोर्ट-आर.डी.पाण्डेय सीधी मध्यप्रदेश

सीधी।पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के निर्देशानुसार आमजन एवं पुलिस के मध्य सीधे संवाद स्थापित करने की पहल के अंतर्गत चुरहट पुलिस ने ग्राम चदैनिया में प्रभावी ‘जन चौपाल’ का आयोजन किया। इस जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना, साइबर अपराधों से सतर्क करना, नशामुक्ति के प्रति प्रेरित करना एवं महिला-सुरक्षा को लेकर संवेदनशील बनाना रहा।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि0 बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, जनप्रतिनिधि व स्थानीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एसडीओपी श्री द्विवेदी ने साइबर अपराधों से सावधान रहने की अपील करते हुए ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए अपराधों की जानकारी दी और कहा कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

थाना प्रभारी श्री बृजेन्द्र सिंह ने नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “नशा अपराधों की जड़ है, इसे जड़ से मिटाना हम सबकी जिम्मेदारी है।” उन्होंने ग्रामीणों से नशे के कारोबारियों की गुप्त सूचना देने की अपील की।

उप निरीक्षक आशा सिलावट ने महिला एवं बाल अपराधों पर जागरूकता फैलाते हुए उनसे सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की।

चौपाल के दौरान नागरिकों ने भी खुलकर अपने विचार एवं समस्याएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने तुरंत समाधान किया। अंत में पुलिस ने नागरिकों को थाना चुरहट एवं कंट्रोल रूम सीधी के सम्पर्क नंबर उपलब्ध कराते हुए जनता के सहयोग और सजगता की सराहना की।

जन चौपाल: संवाद, समाधान और सुरक्षा की दिशा में मजबूत कदम।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment