मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना का लाभ लेने आवेदन आमंत्रित किए गए

0 100,240

 

सीधी

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जानकारी देकर बताया है कि मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु सीधी जिले में नवाचार के रूप में झींगा पालन, ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन, उत्पादन, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना एवं मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण आदि गतिविधियों हेतु संचालनालय मत्स्योद्योग मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा प्रस्ताव चाहे गये हैं।

 

जिले के ऐसे व्यक्तिगत मत्स्य पालक, मछुआ सहकारी समितियां, मछुुआ समूह, स्व सहायता समूह जो उक्त गतिविधियों में शामिल होकर योजना का लाभ लेना चाहते हैं अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित दिनांक 06.05.2025 तक कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला-सीधी (कलेक्ट्रेट के सामने) में प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना अंतर्गत हितग्राहियों को नियमानुसार अनुदान की पात्रता होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment