02 किलो गांजा बिक्रेता आरोपी को जमोड़ी पुलिस धर दवोचा  पहुँचाया जेल।

गांजा बिक्री करने जा रहे आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 02 किलो गांजा जप्त किया है।

0 437

 

 

जिला ब्यूरो  विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट सीधी
सीधी/थाना प्रभारी जमोड़ी उनि0 दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्द उर्फ लल्लू भुजवा पिता हरिवंश भुजवा निवासी नौगवांधीर सिंह खाड़ी टोला का सीधी तरफ से अवैध रूप से गांजा लेकर विक्री करने हेतु ले जा रहा है सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी जमोड़ी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया एवं उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना के तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु रवाना किया। जो पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम नौगवांधीर सिंह निर्माणाधीन रेलवे लाईन के पास पहुँची तो वहाँ पर गोविन्द उर्फ लल्लू भुजवा पिता हरिवंश भुजवा उम्र 52 वर्ष निवासी नौगवांधीर सिंह खाड़ी टोला का मिला जो अपने पास गमछा में दो पैकेट रखा था जिसकी तलाशी लेने पर गमछे के अंदर मादक पदार्थ गांजा के 02 सीलबंद पैकेट बरामद हुए जिसका वजन कुल 02 किलोग्राम कीमती लगभग 20000 रुपये का होना पाया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् दण्डनीय पाये जाने से आरोपी गोविन्द उर्फ लल्लू भुजवा पिता हरिवंश भुजवा उम्र 52 वर्ष निवासी नौगवांधीर सिंह खाड़ी टोला थाना जमोड़ी जिला सीधी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
समस्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी उनि0 दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि सियाशरण वर्मा, प्र.आर. लल्लू विश्वकर्मा, प्र.आर. अवनीश सिंह एवं आर. सुचिन कुजूर व सुनील बागरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment