किसान हितैषी एसडीएम का प्रशस्ति पत्र,साल-श्रीफल और भगवान बलराम का विग्रह देकर भारतीय किसान संघ ने किया सम्मान

किसानों से संवाद,सहयोग सहित समस्याओं का त्वरित समाधान हैं श्री रामबाबू देवांगन

0 386

 

डिण्डोरी: किसानों हित में उत्तम कार्य करने वाले अधिकारी एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन का भारतीय किसान संघ डिंडोरी ने प्रशस्ति पत्र साल श्रीफल देकर भावपूर्ण सम्मान किया।

भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि एसडीएम रामबाबू देवांगन किसानों से लगातार संवाद करते है, किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते है और त्वरित निदान करते है,जिससे क्षेत्र के किसानो का सहयोग हो रहा है।

सम्मान कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री निर्मल कुमार साहू,जिला उपाध्यक्ष भानसिंह मरकाम, जिला सह मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, शहपुरा तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या, तहसील मंत्री यतेन्द्र कुमार साहू,बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव,तह.मंत्री इतवारी सिंह,सदस्य राज कुमार पट्टा, अभिषेक मोंगरे,जगदीश गोयल,विभागों से इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ.पी एल अम्बुलकर, डॉ.अवधेश पटेल,कृषि विभाग से डॉ.सी आर अहिरवार, आयुष विभाग के जिलाधिकारी डॉ.संतोष परस्ते आदि लोग रहे उपस्थित ।

दिनांक – 24 अप्रैल 2025

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment