भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा नशे पर नकेल कसने हेतु नायब तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम सिहावल को सौंपा ज्ञापन

0 500

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

भगवती मानव कल्याण संगठन ने आज सिहावल तहसील प्रांगण में नशें के रोकथाम को लेकर सौपा ज्ञापन |

सीधी : सिहावल भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला अध्यक्ष भारत पटेल एवं भगवती मानव कल्याण संगठन जिला कोषाध्यक्ष राजीव सोनी व भगवती मानव कल्याण संगठन तहसील सिहावल अध्यक्ष कमलेश्वर विश्वकर्मा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक सिहावल अध्यक्ष बाबूलाल सोनी रिंकू के नेतृत्व में संयुक्त रूप से पहल करतें हुए आज दिन मंगलवार को सिहावल एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।

सिहावल विधानसभा क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय संगठन व पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में नशे की लत बढ़ती जा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में है और समाज में अपराध भी बढ़ रहे हैं।
वास्तव में नशा नाश की जड़ है इसका कष्ट अति दुखदाई होता है |

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि अवैध शराब और गांजा बेचने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके | वहीं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत पटेल के द्वारा कहा गया कि विद्यालय के आसपास खोली गई लाइसेंसी शराब की दुकानें हटाई जाएं | क्योंकि विद्यालय परिसर में छोटे-छोटे बच्चे जो कि देश के भविष्य कहे जाते हैं उनके सामने यह घिनौना कृत्य समाज में निंदनीय कार्य है | बच्चे विद्यालय सीखने जाते हैं और जैसा परिवेश रहेगा निश्चित ही सीख पर असर जरूर पड़ेगा। जिसका दुष्परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलने लगा है |

इसलिए शासन प्रशासन से मेरा विनम्र अनुरोध है कि अवैध तरीके से नशे का व्यापार करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

एसडीएम के निर्देशन पर नायब तहसीलदार दिनेश त्रिपाठी ने लिया ज्ञापन और इस विषय पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने का दिया आश्वासन अब देखना दिलचस्प होगा कि नशे पर नकेल कसने की प्रशासनिक स्तर से कार्यवाही होती भी है या फिर आश्वासन तक ही सीमित रह जाना पड़ेगा |

पूरे कार्यक्रम में रवि शंकर सोनी ,महेश सोनी, तीरथ पटेल,राधेश्याम गुप्ता, मणिराज सिंह, शिव बहादुर सिंह, संतोष जायसवाल, विमल पटेल सहित समस्त भगवती मानव कल्याण संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे मौजूद..!

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment