लम्बे समय से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार साथ ही महज 24 घंटों के भीतर गुमशुदा किशोरी को ढूंढ़कर किया परिजनों को सुपुर्द।

जारी है कोतवाली पुलिस की कार्रवाई,

0 2,651

 


रिपोर्ट:आर.डी.पाण्डेय सीधी मध्यप्रदेश

सीधी!  कोतवाली पुलिस ने अपहृता किशोरी को महज 24 घंटों के भीतर दस्तयाब कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया है साथ ही नशीली सिरप के बिक्रेता फरार आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

मामला विवरण
1. थाना कोतवाली जिला सीधी मे दिनांक 21.03.2025 को एक परिजन ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई की उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये कही चली गई है। जिसकी पता तलाश आस पडोस एवं नाते रिश्तेदारी में किया लेकिन किशोरी का कोई पता नही चला। मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी कोतवाली ने मामला पंजीबद्ध कर किशोरी की पता तलाश हेतु पुलिस टीम रवाना की जो पुलिस टीम गुमशुदा किशोरी को महज 24 घंटों के भीतर ढूंढ़कर थाना लाई एवं वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
2. साथ ही माह नवम्बर 2024 से नशीली सिरप की बिक्री करने वाले फरार आरोपी अंकित लखेरा पिता कृष्णपाल लखेरा उम्र 23 वर्ष निवासी सर्वोदय चौक थाना कोतवाली को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 पुष्पेंद्र मिश्रा, सहायक उप निरी0 मनोज वर्मा, सहायक उप निरी0 प्रदीप सिंह, महिला प्र. आर. ममता पाठक तथा आर. सुरेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment