प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अग्निपथ योजना अंतर्गत ‘‘अग्निवीर वायु‘‘ कार्यशाला आयोजित

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
एयरफोर्स के अधिकारियों द्वारा अग्निवीर योजना संबंधी दी गई जानकारी
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में गुरुवार दिनांक 6 मार्च 2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. के. सिंह के मार्गदर्शन में एवं डॉ प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में अग्निपथ योजना अंतर्गत ‘‘अग्निवीर वायु‘‘ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एयरफोर्स के द्वारा नियुक्त अधिकारी श्री सुशांत सिंह वारंट ऑफिसर एयर फोर्स एवं श्री रोहित शर्मा सार्जेंट 50 एयर फोर्स बटालियन भोपाल द्वारा अग्निवीर योजना से संबंधित विभिन्न जानकारियां छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। साथ ही क्विज के द्वारा मार्गदर्शन करते हुए जानकारी बताने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक डॉ उमाकांत साहू द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम एयर फोर्स एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में पूर्ण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंशुमन राज आईएएस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी थे। उन्होंने छात्र छात्राओं से अपना अनुभव साझा करते हुए एयर फोर्स से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की एवं अध्यक्षता डॉ रावेद्र बहादुर सिंह चैहान विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप कुमार सोनी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में अत्यधिक संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होकर लाभान्वित हुए।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)