Breaking News

नायब तहसीलदार भीमसेन पटेल के साथ भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

0 355

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

मेंहदवानी के किसानों का समस्याओं से करवाया रुबरू

शाहपुरा :- जिला डिंडोरी के किसानों के हित में लगातार भारतीय किसान संघ कार्य कर रही है जिसमें पानी, बिजली, खाद, बीज आदि समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन को अवगत करवाती रहती है। इसी तारतम्म में प्रशासनिक अधिकारी के साथ मुलाकात करने के लिए आज भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार में
मेंहदवानी भीमसेन पटेल के साथ मुलाकात कर किसनों की समस्याओं का अवगत करवाया साथ इन दिनों गर्मी का मौसम आ रही है। इसी को देखते हुए पानी की समस्या के निराकरण के लिए पूर्व तैयारी करने का अनुरोध की गई तथा विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की आग्रह भी की गई।

इस दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष एड. गजाधर साहू,जिलामंत्री एड. निर्मल कुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, जिला सदस्य खूबचंद साहू, तहसील उपाध्यक्ष जगदीश साहू सदस्य चिरौंजी लाल चंद्रौल, मटरू दादा आदि लोग रहे उपस्थित।

दिनांक – 4 मार्च 2025

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment