छोटाबांकी डैम के सौंदर्याकरण का विषय विधायक मंगल कालिंदी ने सदन में उठाया ।

0 195

षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा की जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत जमशेदपुर प्रखण्ड के पलासबनी पंचायत में “छोटाबांकी डैम” सुन्दर वादियों के बीच अवस्थित है, यहाँ झारखण्ड राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पर्यटक आते है परन्तु उक्त डैम के सौंदर्याकरण, डैम तक पहुँच पथ का चौड़ीकरण तथा पर्यटकों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं व्यवस्था नहीं रहने के कारण पर्यटकों में निराशा तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों को रोजगार की भी समस्यायें हो रही है।
अतः मैं आसन के माध्यम से उल्लेखित डैम के सौंदर्याकरण, डैम तक पहुँच पथ का चौड़ीकरण तथा पर्यटकों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कराने हेतु सरकार से माँग करता हूँ।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
इंदर जीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment