उपायुक्त जबलपुर संभाग का के.वि. जमुना कॉलरी में औचक निरीक्षण

0 193

*रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
जमुना-कोतमा कोयलांचल के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान केवि एसईसीएल जमुना कॉलरी में बीते दिन केविएस जबलपुर संभाग के उपायुक्त दिग्गराज मीना तथा वित्त अधिकारी रजनीश सक्सेना ने औचक निरीक्षण किया । उनके इस दौरे का उद्देश्य केंद्रीय विद्यालयों की गुणवत्ता और प्रगति को परखना है ,जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो और वह देश की प्रगति में सहायक हो ।

उपायुक्त के आगमन पर प्राचार्य मनोज कुमार ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया । उन्होंने विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का निरीक्षण किया और यह कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित समस्त गतिविधियाँ संगठन दिशानिर्देशों के अनुरूप संचालित हो रही हैं । उन्होंने ने प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों के सफ़ल प्रयास की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की तथा यह आशा की कि समस्त विद्यालय परिवार इसी सकारात्मक ऊर्जा के साथ छात्रों और संगठन की प्रगति के लिए प्रयासरत रहेगा। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अपने संबोधन से समस्त विद्यालय परिवार का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्राचार्य के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment