शाहपुरा में पदस्थ उप यंत्री विकास खरे की जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने की शिकायत

0 415

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया द्वारा जनपद पंचायत शाहपुरा में पदस्थ उप यंत्री विकास खरे की अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत की गई है।यह शिकायत अमेरा सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबा माल में शासन के नियम विरुद्ध 50 मीटर से 200 मीटर की दूरी पर लगातार एक ही नाले में 25- 25 लाख के स्टॉप डैम बनाने को लेकर की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि अपने मन मर्जी अनुसार स्थल निरीक्षण कर निर्माण कराया गया है। जिसमे भारी भ्रष्टाचार एवं अन्यमितताए की गई है। जिसकी जांच एक सप्ताह के अंदर न होने की स्थिति में जिला किसान कांग्रेस के द्वारा जनपद पंचायत शहपुरा का घेराव एवं आमरण अनसन करने की चेतावनी दी गई है

*डिंडोरी से जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment