सबका साथ सबका विकास आओ बनाएं कोपरा का नया इतिहास – डाॅ मुन्ना लाल देवदास
बहुचर्चित और प्रतिष्ठित कोपरा नगर पंचायत का यह प्रथम चुनाव है। जो कोपरा के नया इतिहास बनाने में यह प्रथम नगर पंचायत चुनाव बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसलिए नगर वासियों की यह अपेक्षा है कि कोपरा नगर का मान सम्मान पिछले समय से जिन विवादों के कारण धूमिल हो गया है उसे मिटाने के लिए नगर पंचायत का अध्यक्ष योग्य अनुभवी व्यवहार कुशल सब प्रकार से सक्षम और स्वच्छ छबि वाला व्यक्ति होना चाहिए। जो सबको साथ लेकर और सबके विकास की बातों को शासन प्रशासन तक मजबूती के साथ पहुंचा सके । और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिल सके।
इस संबंध में हमारे संवाददाता ने जानकारी दी कि इस प्रथम चुनाव में कोपरा नगर के राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, साहित्यकार एवं अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अपनी प्रबल दावेदारी की है । जो बहुत लोकप्रिय प्रत्याशी हैं। इसके लिए डाॅ देवदासक को जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। क्योंकि डाॅ देवदास पूर्व में भी ग्राम पंचायत कोपरा के उपसरपंच एवं नेहरु युवा मंडल विकास खंड फिंगेश्वर के ब्लाक अध्यक्ष रह चुके हैं। डाॅ देवदास का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास आओ बनाएं कोपरा का नया इतिहास।
इसी प्रकार उन्हें 36 वर्षो का शिक्षा विभाग में प्रधान पाठक, संकुल समन्वयक और विभिन्न शासकीय प्रशिक्षणों में प्रभावपूर्ण मास्टर ट्रेनर होने का, राज्यस्तरीय रामायण मंचों के संयोजन और संचालन करने का विशेष अनुभव है । डाॅ देवदास अपने इन्ही अनुभवों को आधार मानकर सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी जन्मभूमि को एक नई पहचान दिलाने के लिए अध्यक्ष पद की दावेदारी किए हैं।
आगे आपको बताना चाहेंगे कि डाॅ देवदास का कोपरा के साहित्यिक, सांस्कृतिक , सामाजिक जनजागरण के क्षेत्र में निरंतर योगदान रहा है । डाॅ देवदास ने 2001 में कोपरा के नवोदित रचनाकारों को संगठित करके पंचकोशी साहित्य समिति का गठन किये। लोक कलाकारों को जोड़कर नवाबिहान लोककला मंच बनाए। जिसके छत्तीसगढ़ में मशहूर गायक बने फागू राम तारक एवं अन्य कलाकार। इसी प्रकार डाॅ देवदास कोपरा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय मानस गान महोत्सव का संयोजन और संचालन करते हैं। वर्तमान में डाॅ देवदास श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रांतीय उपाध्यक्ष हैं। साथ ही श्री कोपेश्वर महादेव मंदिर समिति पंचकोशी धाम कोपरा के अध्यक्ष हैं।
इसी प्रकार विश्व प्रसिद्ध कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी रायपुर छत्तीसगढ़ में भी प्रतिवर्ष होने वाले ऐतिहासिक पितर मानस महोत्सव के डाॅ देवदास संयोजक और संचालक है। उनके लिखे हुए सांस्कृतिक धरोहर के गीतों को फिल्मी दुनिया के तीन पद्मश्री पुरस्कृत सिंगर अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडेकर और अमेरिकन सिंगर वंदना श्रीवास्तव ने गाए हैं।
हमारे संवाददाता ने कहा कि ऐसे प्रतिभावान डाॅ देवदास के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारी के साथ नगरवासियों में अपार हर्ष और ख़ुशी की लहर है। नगरवासी डाॅ देवदास को बहुत शायराना अंदाज में यह कहकर बधाई दे रहे हैं – जिसका हमें था इंतिज़ार , वो घड़ी आ गई। इसी तरह डाॅ देवदास का मानना है कि देश में और छत्तीसगढ़ प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार है । अब कोपरा नगर के चहुंमुखी विकास के लिए भी यहाँ भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीताकर तीबल इंजन की सरकार बनायेंगे। इसके लिए कोपरा नगर के सभी भाजपा कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हो चुके हैं।