कांग्रेस पंचायत स्तर पर गठन करेगी : गुर्जर कांग्रेस की प्रेमसर,सोई,ढोढर में बैठक की

कांग्रेस का प्रदेश के साथ अब श्योपुर जिले में भी पंचायत कमेटी बनाकर नए अच्छे कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाकर गठन किया जाएगा यह बात आज श्योपुर जिले के संगठन सह प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सचिव जसवीर गुर्जर ने प्रेमसर,सोई,ढोढर में कार्यकर्ताओं से कही।
गुर्जर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार कांग्रेस को मजबूती देते हुए पार्टी का पुनर्गठन कर नए संघर्षशील लोगों को मौका कमेटी में देंगे गुर्जर ने इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष के दावेदारों से भी चर्चा की।।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान ने कहा कि भाजपा के राज में श्योपुर से लेकर प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है जनता ओर किसान खाद और समस्याओं के लिए लंबी लाइनों में है लेकिन शासन ओर प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं है
इस दौरान विधायक बाबू जड़ेल ने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती से आपकी लड़ाई लड़ेगी भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान बना हुआ है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मीणा, रामसिंह मीणा, देवेंद्र गर्ग, राम भरत मीणा,रामशंकर धीरोली, रामचरण जेनी,बागा सरदार,पवन माली ,बरकत खान,दीपक राजावत, वकार,मुरारी सेन।नासिर खान,मनीष गुर्जर,सादिक खान,अनवर बालापुरी,राजू वैष्णव,मांगीलाल सुमन,मथुरालाल बैरवा,बीरबल सुमन,अनूप कंसाना,हंसराज मीणा,राम सिंह मीणा,विजय सिंह मीणा,रज्जाक अहमद,हजारीलाल मीणा,राम सिंह गुर्जर, शखावत,रामप्रसाद बैरवा,सत्यनारायण कुशवाह,पुष्पराज यादव,वाहिद खान,घनश्याम आदिवासी, सहित कई कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर